न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए बेस्ट वर्डप्रेस प्लगइन

[ez-toc]

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन: क्या आपका न्यूज़ पोर्टल भी देरी से लोड होता है? क्या आप भी अपने न्यूज़ पोर्टल की स्लो स्पीड से परेशान हैं? अगर हाँ तो 7k Network का ये ब्लॉग सिर्फ आपके लिए है।

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन

सामान्य तौर पर हम देखते हैं कि अधिकतर न्यूज़ पोर्टल लोड होने में बहुत समय लेते हैं। जिसके चलते न्यूज़ पोर्टल पर आने वाले विजिटर्स भी तेजी से कम होने लगते हैं। न्यूज़ पोर्टल का देरी से खुलना आपके विजिटर्स को तो कम करता ही है साथ ही Google पर आपकी रैंकिंग पर भी असर डालता है। ऐसे में आपके पास ऐसे विकल्प होने जरूरी हैं जो न्यूज़ पोर्टल की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ करें और उसे यूजर फ्रेंडली बनाए।

हालाँकि इसके कई तरिके हैं जैसे की आपके न्यूज़ पोर्टल पर अपलोड की गई तस्वीरों को ऑप्टिमाइज़ करना , लोकल CDN खरीदना और वर्डप्रेस द्वारा दिए गए बेहतरीन स्पीड ऑप्टिमाइज़ प्लगिन्स का इस्तेमाल करना। हमारे इस ब्लॉग में हम ऐसे ही कुछ वर्डप्रेस प्लगिन्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने न्यूज़ पोर्टल की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं।

न्यूज़ पोर्टल में स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने का सबसे बेहतर तरीका है की आप अपने न्यूज़ पोर्टल की cache फाइल्स को क्लियर करें। जानकारी के लिए बता दें कि cache फाइल्स कुछ टेम्पररी फाइल्स होती हैं जो वेबसाइट में खुद ही बनती रहती हैं। ये फाइल्स आपके न्यूज़ पोर्टल के स्पेस को भर्ती रहती हैं जिसके चलते आपका न्यूज़ पोर्टल लोड होने में वक्त लेने लगता है। साथ ही वर्डप्रेस आपके वेबसाइट पर विजिट कर रहे लोगो का डाटा भी सेव करता है जो वेबसाइट के स्टोरेज को बढ़ता रहता है।

इसके आलावा आपके द्वारा अपलोड किये गए बड़े साइज के वीडियो और तस्वीरों द्वारा भी न्यूज़ पोर्टल पर स्टोरेज बढ़ता है। ये सभी चीजें न्यूज़ पोर्टल के लोडिंग टाइम को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है। अगर इन चीजों को वक्त पर सही नहीं किया जाए तो ये वेबसाइट के लिए समस्या पैदा कर सकतीं हैं और गूगल पर आपके पोर्टल कि रैंकिंग पर बरी असर डालती है।

न्यूज़ पोर्टल के लोडिंग टाइम को कम करने के लिए वर्डप्रेस कुछ बेहतरीन प्लगइन प्रदान करता है जिनकी मदद से आप ये समस्या सुलझा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन:

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए बेस्ट वर्डप्रेस प्लगइन

1. WP Rocket

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन

WP Rocket मौजूदा वक्त में बाजार में सबसे अच्छे वर्डप्रेस कैशिंग प्लगइन में से एक है। अच्छी बात ये है कि यह सबसे आसान और सबसे शुरुआती-अनुकूल कैशिंग प्लगइन है, जो न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले पत्रकारों कि बड़ी मदद कर देता है। अगर आप तकनीकी दुनिया में नए हैं और आपको आसान से फीचर वाला प्लगइन चाहिए तो ये आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इसका सेटअप आप आसानी से कर सकते हैं।

यह न्यूज़ पोर्टल चलाने वालों के एक क्लिक से तुरंत आपके न्यूज़ पोर्टल के कैश को क्लियर करने की अनुमति देता है। बता दें कि इसका क्रॉलर कैश बनाने के लिए स्वचालित रूप से ही आपके पोर्टल के सभी पजों को विजिट करता है। और कैशिंग सेटिंग शुरू करके पोर्टल के कहे को क्लियर करता है। जिसमें gzip कम्प्रेशन, पेज कैश और कैश प्री-लोडिंग जैसी चीजे शामिल रहती हैं।

इसके अलावा WP रॉकेट में बहुत ही वैकल्पिक सुविधाएँ भी शामिल हैं जिन्हें आप अपने न्यूज़ पोर्टल को बेहतर रूप से प्रदर्शित करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लेज़ी लोडिंग इमेज, सीडीएन सपोर्ट, डीएनएस प्री-फ़ेचिंग, मिनिफिकेशन और कुछ अन्य चीजे शामिल हैं।
यही कारण है कि हम अपनी साइट की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए WP रॉकेट का उपयोग करते हैं।

2. WP Super Cache

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन

WP सुपर कैश दूसरा सबसे लोकप्रिय वर्डप्रेस कैशिंग प्लगइन है। जानकारी के लिए बता दें की ये मुफ़्त है और बहुत सी बड़ी वर्डप्रेस होस्टिंग कंपनियां इसको रेकमेंड करतीं हैं।

WP सुपर कैश प्लगइन में सभी तरह की कैशिंग सुविधाएँ मौजूद हैं जो आपके न्यूज़ पोर्टल की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए आवश्यक हैं। इन सुविधाओं में gzip कम्प्रेशन, पेज कैश, कैश प्री-लोडिंग, CDN सपोर्ट और एडवांस कैश प्रीलोड जैसी चीजें शामिल हैं।

गौरतलब है की इस प्लगइन का आसानी से सेटअप किया जा सकता है। जिसके लिए एक अलग टैब के साथ एक व्यापक सेटिंग भाग हमें दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप वर्डप्रेस के प्लगिन्स सेक्शंस में इस प्लगइन की जानकारी ले सकते हैं। या हमारेवाने वाले ब्लोग्स में देख सकते हैं।

3. W3 Total Cache

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए यह तीसरा सबसे बेहतरीन प्लगइन है। W3 Total Cash वर्तमान में डिजिटल पत्रकारों में सबसे लोकप्रिय वर्डप्रेस कैशिंग प्लगइन्स में से एक है। यह एक बहुचर्चित वर्डप्रेस कैशिंग प्लगइन में से एक है जिसमें बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। यही कारण है की शुरूआती पत्रकारों के लिए ये समझने में थोड़ा कठिन हो सकता है। लेकिन एक बार इसका सेटअप समझने के बाद इसके नतीजे न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

इस प्लगइन में वे सभी सुविधाएँ शामिल हैं जिनकी आपको अपने न्यूज़ पोर्टल के cache को ठीक से सेट करने के लिए जरूरत होगी। इसमें पेज कैश, ऑब्जेक्ट कैश, gzip कम्प्रेशन, सीमित मिनिफिकेशन सपोर्ट और CDN सपोर्ट शामिल हैं।

नए डिजिटल पत्रकारों को W3 Total Cache का उपयोग करना थोड़ा कठिन लग सकता है। प्लगइन के विस्तृत सेटअप निर्देश जानने के लिए आप वर्डप्रेस की ऑफिसियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं या हमारे आने वाले लेख में देख सकते हैं।

4. Sucuri Firewall

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन

वर्डप्रेस न्यूज़ पोर्टल की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए चौथा सबसे बेहतरीन विकल्प सुकुरी प्लगइन को मन जाता है। क्योंकि ये ना केवल पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करता है बल्कि उसे सुरक्षित भी रखता है। ये प्लगइन एक वेबसाइट फ़ायरवॉल के रूप में आपके न्यूज़ वेबसाइट की सामग्री को कैश करने और एक बटन के एक क्लिक के साथ gzip कम्प्रेशन की सुविधा देता है।

यह प्लगइन किसी भी न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट के लिए सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें एक डीएनएस स्तर का फ़ायरवॉल भी मौजूद है। इसका मतलब यह है कि वे आपके विजिटर्स को उनके अनुरोध के आपकी वेबसाइट पर पहुंचने से पहले ही कैश की गई सामग्री की सेवा दे सकते हैं। यह आपकी वेबसाइट को लोडिंग टाइम को कम करता है और अविश्वसनीय प्रदर्शन देता है।

5. LiteSpeed Cache

न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए 5 वर्डप्रेस प्लगइन

लाइटस्पीड कैश वर्डप्रेस डायरेक्टरी में एक बेहरतरीन फाइव स्टार प्लगइन है। यह आपके न्यूज़ पोर्टल के CSS और JavaScript फ़ाइलों, लेज़ी लोड इमेज, ऑटो-ऑप्टिमाइज़ इमेज, और बहुत कुछ को कंप्रेस करके न्यूज़ पोर्टल की स्पीड को ऑप्टिमाइज़ करता है।

लाइटस्पीड कैश अन्य प्लगइन्स से बेहतर इसीलिए भी है क्योंकि ये सर्वर-स्तरीय कैश भी क्लियर करता है, जो कि PHP-स्तरीय कैश से कहीं जाता तेज है। हालाँकि ये प्लगइन मुफ़्त है, लेकिन इसके लिए आपको इसके बिल्ट-इन पेज कैश सुविधाओं के लिए लाइटस्पीड वेब सर्वर की जरूरत होती है।

जानकारी के लिए बता दें कि ये प्लगइन पेज कैश PHP और डेटाबेस प्रश्नों को बायपास कर सकता है, यही नहीं वेबसाइट ओनर के डिवाइस, भौगोलिक स्थिति और मुद्रा के आधार पर कैश्ड सामग्री के कई संस्करणों की सेवा के लिए कुकीज़ का उपयोग कर सकता है। इस सर्वर का उपयोग के लिए आपको एक लाइसेंस खरीदने की जरूरत होगी जिसके लिए आपको एक छोटा सा मासिक शुल्क भी देना होगा।

हमें उम्मीद है कि इस लेख ने आपको आपके न्यूज़ पोर्टल की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए बेहरतीन वर्डप्रेस कैशिंग प्लगइन खोजने में मदद की है। आप अपने बेहतर न्यूज़ पोर्टल के लिए हमारे लिस्ट से प्लगइन इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी रैंकिंग बढ़ा सकते हैं। इसके आलावा 7k Network के ब्लॉग(7k Network Blog) सेक्शन को भी न्यूज़ पोर्टल के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजिट कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। और न्यूज़ पोर्टल से सबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। ये हैं हमारे फेसबुक और तित्तिर के लिंक्स।

Facebook: https://www.facebook.com/7knetwork

Twitter: https://twitter.com/7knetwork

YouTube: https://www.youtube.com/channel/UCGAo9sqVVuw_u40ymduVi2A

मुफ्त परामर्श प्राप्त करें!

ऑनलाइन समाचार से संबंधित अपने प्रश्नों के समाधान के लिए इस फॉर्म को भरें