7k Network

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं? दरअसल फेसबुक(Facebook) दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूजर्स वाला सोशल मीडिया(Social Media) प्लेटफॉर्म है। ये न केवल यूजर्स के मामले में लाभदायक है बल्कि फेसबुक एड्स(Facebook Ads) और मॉनेटाइज़शन(News Portal Monetization) की सर्विस आपको अतिरिक्त पैसा भी देती है। फेसबुक से अपने न्यूज़ पोर्टल पर ट्रैफिक(News Portal Traffic) ले जाने से आपके न्यूज़ पोर्टल को गूगल रैंकिंग(Google Ranking) में भी सहायता मिलती है और न्यूज़ पोर्टल को एडसेंस(News Portal Adsense Approval) अप्रूवल में भी। 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

फेसबुक की विशाल ऑडियंस को आकर्षित करने की शुरुआत आपके न्यूज पेज को रजिस्टर करने से होती है। अगर आप एक पत्रकार हैं और न्यूज़ पोर्टल चलाते हैं जो ऐसी सुविधाओं का उपयोग करना चाहते हैं जो ग्राहकों के साथ आपके संबंधों को गहरा करने में मदद कर सकें तो ये ब्लॉग आपके लिए ही है। 

Facebook द्वारा मीडिया के लिए दिए गए न्यूज़ उत्पादों को कैसे इस्तेमाल करना है ये हम एक एक करके जानेंगे। हम जानेंगे कि अपने फेसबुक न्यूज़ पेज के माध्यम से अपनी सामग्री को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचाएं। दरअसल यह सब फेसबुक न्यूज़ पेज(Facebook News Page) को रजिस्टर करने से शुरू होता है। फेसबुक से न्यूज़ पोर्टल के मालिक बहुत सारे लाभ ले सकते हैं जो न्यूज़ पेज के रजिस्टर होने के बाद उपलब्ध होंगे। और ये कैसे होगा इसकी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी। यूनिक न्यूज़ कंटेंट(News Portal Content) पब्लिश करने वाले पत्रकारों के लिए तो ये और भी लाभदायक होने वाला है इसीलिए इसे अंत तक पढ़िए। 

फेसबुक ग्रुप भी रहेगा फायदेमंद 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज बनाने से पहले, हम आपको सलाह देते हैं कि आप अपने मीडिया संगठन के लिए फेसबुक समूह(Facebook Groups) या प्रोफाइल बनाए। बता दें कि फेसबुक समूहों का उपयोग वे लोग बेहतर करते हैं जो किसी रुचि, घटना या राजनीतिक कारण की हर जानकारी तुरंत चाहते हैं। 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

फेसबुक पेज न्यूज़ प्रकाशकों(News Publishers), प्रसारकों और पत्रकारों के लिए दर्शकों को जोड़ने के लिए अधिक विकल्प प्रदान करता है और एनालिटिक्स(Facebook Analytics/Insights) जैसे टूल आपको अपनी ऑडियंस के संदर्भ में अधिक डाटा प्रदान करते हैं जो आपको बताते हैं कि आपके दर्शक कैसे व्यस्त हैं ताकि आप अपनी सोशल मीडिया रणनीति को और बेहतर कर सकें।

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज बनाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

फेसबुक URL को अपने ब्राउज़र में ओपन करें 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

अपना पेज बनाना शुरू करने के लिए, https://www.facebook.com/ लिंक अपने ब्राउज़र पर ओपन करें। जहाँ आपको “create a facebook page for celebrity , brand or business पर क्लिक करना होगा। 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

इसके अलावा आप फेसबुक पेज को गूगल में भी सर्च कर सकते हैं। फेसबुक के सर्च का इस्तेमाल करने पर यह पहला रिजल्ट होगा। आपका पेज बनाने का लिंक ऊपरी दाएं कोने में होगा।

फेसबुक पेज का नाम चुनें 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

इसके बाद फेसबुक आपसे आपके पेज का नाम पूछेगा। साथ ही आपको सावधानी से पेज का नाम चुनने का सुझाव देगा। हालांकि अधिकांश समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और प्रसारकों के लिए केवल अपने न्यूज़ पोर्टल, समाचार पत्र, पत्रिका, चैनल या स्टेशन का नाम ही उपयोग किया जाता है। Facebook आपको रेकमेंड करता है कि अपने फेसबुक पेज में आप ये तमाम चीजें भी जोड़ें जैसे: “How to buy or subscribe your publication” क्योंकि इसके जरिए आप अपने ग्राहकों को अपने समाचार संगठन का समर्थन करने के लिए एकीकृत कर पाते हैं।

फेसबुक पेज का सेट-अप 

फेसबुक पेज को सेट करने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। जिसमें फेसबुक आपको स्टेप बाय स्टेप मदद भी करता है। 

फेसबुक पेज की श्रेणी(Category) चुनें 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

सबसे पहले आपको अपने पेज के लिए एक श्रेणी का चयन करना होगा, जो फेसबुक पर आपके पेज को खोजने में लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण है और बाहरी खोज पर पेज की दृश्यता को भी बढ़ाता है। हालाँकि श्रेणियां कई क्षेत्रों में विभाजित हैं। जैसे कि अगर आप एक व्यक्तिगत पत्रकार हैं तो आप आर्टिस्ट , बैंड या पब्लिक फिगर श्रेणी चुन सकते हैं। मीडिया कंपनी या समाचार संगठन के लिए आपको कंपनी, ऑर्गनाइज़ेशन या इंस्टीटूशन चुनना होगा। या संस्थान के तहत “मीडिया/समाचार/प्रकाशन” भी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। और अगर आप पत्रिका, टीवी चैनल या कार्यक्रम के जरिये पत्रकारिता करते हैं तो एंटरटेनमेंट आपके लिए सही विकल्प साबित होगा। 

पेज का डिस्क्रिप्शन लिखें

फेसबुक पेज के डिस्क्रिप्शन में आपको अपने न्यूज़ पोर्टल के पेज के बारे मैं लिखना होता है। जिसमें आप ये बताते हैं की आपका पेज किस बारे में है? उदाहरण के लिए अगर आप उत्तर प्रदेश की खबरें लिखते हैं तो आप लिख सकते हैं कि, “हम उत्तर प्रदेश राज्य कि हर खबर आम जनता तक पहुंचाते हैं।” इसके बाद आपको क्रिएट पेज पर क्लिक कर देना है।

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

 प्रोफाइल पिक्चर लगाएं  

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

अगले स्टेप में फेसबुक आपको सलाह देगा कि आप अपने पेज के लिए एक प्रोफाइल फोटो जोड़ें। जिसमें आप अपने ब्रांड से सम्बंधित लोगो का इस्तेमाल कर सकते हैं।    

कवर पिक्चर लगाएं  

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

फेसबुक पेज की प्रोफाइल पिक लगाने के बाद आपको अपने पेज के लिए एक कवर पिक्चर लगाना होगा। 

और यथासंभव अधिक से अधिक जानकारी के बारे में बताएगा। आपको अपने स्टेशन, पत्रिका या समाचार पत्र के लिए लोगो या अन्य ब्रांड के चित्र अपलोड करने चाहिए। 

फेसबुक द्वारा मांगी गई अन्य जानकारियां भरें  

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

फेसबुक पेज आपको अपने न्यूज़ पोर्टल या वेबसाइट के लिंक जोड़ने का विकल्प भी देता है। जिसे आपको जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।  जिसके बाद लोकेशन , फ़ोन नंबर , ईमेल एड्रेस इत्यादि जोड़ने का विकल्प देता है जिसे आपको एक एक करके ऐड कर देना होगा। आप चैन तो इसमें बटन क्रिएट कर सकते हैं जिसमें आप अपने पेज के विजिटर्स को अपने न्यूज़ पोर्टल पर डायरेक्ट कर सकते हैं या अपना व्हाट्सअप नंबर भी जोड़ सकते हैं। 

7k Network आपको सलाह देगा कि आप अपने पेज में जितनी अधिक विस्तृत जानकारी जोड़ेंगे, वह पेज के लिए फेसबुक पर और सर्च इंजन के माध्यम से आपके ब्रांड को ढूंढने में उतनी ज्यादा मदद करेगी। 

फेसबुक पेज से कंटेंट उपलोड करना 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

फेसबुक पेज कि मदद से आप लेख , इमेज , वीडियो पोल और लाइव आने के विकल्प का इस्तेमाल करके अलग अलग तरह का कंटेंट अपने दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपने पाठकों या दर्शकों से प्रश्न पूछने के लिए आप एक पोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप रेडियो या टीवी स्टेशन हैं तो आप इन चुनावों का प्रचार अपनी साइट पर या ऑन एयर(Live) कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सभी प्लेटफ़ॉर्म – इंटरनेट, मोबाइल, प्रिंट और प्रसारण – पर क्रॉस-प्रमोशन करने में फेसबुक पेज आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।  

देश चुनें 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

सारे विकल्प भरने के बाद आपका पेज पब्लिश होने के लिए तैयार होगा। जिसके बाद फेसबुक देश चुनने का विकल्प देता है। इसमें आप एक से ज्यादा देश भी चुन सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आयु प्रतिबंध भी निर्धारित कर सकते हैं। फेसबुक 13 साल से कम उम्र के लोगों को साइन अप करने की अनुमति नहीं देता है। ये सब सेट करने के बाद आपको पब्लिश पेज का ऑप्शन मिल जाएगा। जिसपर आपको क्लिक करके अपने फेसबुक पेज को लाइव कर देना है। 

अपने फेसबुक पेज में दूसरे यूजर्स कैसे जोड़ें 

न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?
न्यूज़ पोर्टल के लिए फेसबुक पेज कैसे बनाएं?

ये फेसबुक का एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप अपने न्यूज़ पोर्टल के लिए बनाए गए फेसबुक पेज पर अपने पेज को मैनेज करने के लिए एक टीम जोड़ सकते हैं। जैसे कि एडमिन जिसके पास पेज का फूल एक्सेस होगा। एडमिन पेज को एडिट से लेकर डिलीट तक कर सकता है।

इसके बाद एडिटर , मॉडरेटर , एडवरटाइजर , एनालिस्ट और कम्युनिटी मैनेजर जैसे विकल्प होते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल  कर सकते हैं। इन सभी के लिए पेज का एक्सेस लेवल अलग अलग है। हालाँकि आप कभी भी ये एक्सेस लेवल अपने अनुसार बदल सकते हैं या पेज से किसी को भी जोड़ अथवा हटा सकते हैं। 

फेसबुक पेज दूसरे यूजर को ऐड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

सबसे पहले फेसबुक ओपन करें और अपने न्यूज़ पेज जाएं। जिसके बाद आपको “Manage” पर क्लिक करना होगा।

जब आप मैनेज पर क्लिक कर्नेगे तो आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी। जिसके बाद आपको लेफ्ट साइडबार में “Page Access” पर क्लिक करना है।

अब “Ad New” पर क्लिक करें

इसके बाद आपको उस इंसान की email Id डालनी होगी जिसे आप अपने पेज का एक्सेस देना चाहते हों।

ईमेल आईडी डालने के बाद आपके सामने नीचे दी गई तस्वीर जैसी स्क्रीन ओपन होगी जिसमें आप चाहें तो उन्हें पेज का फुल एक्सेस भी दे सकते हैं।

जिससे कि वो आपके पेज से सम्बंधित हर चीज हैंडल कर पाएं। लेकिन ध्यान रहें कि जिन्हे आप एक्सेस दे रहें हैं वो भरोसेमंद होना जरूरी है। क्योंकि फुल एक्सेस के चलते वो पेज डिलीट भी कर सकते हैं और आपको पेज से हटा भी सकते हैं।

आप चाहें तो किसी मौजूद व्यक्ति का एक्सेस लेवल भी निर्धारित कर सकते हैं। इस फीचर के आधार पर अपनी टीम को एडमिन , एडिटर , मॉडरेटर इत्यादि के रूप में बाँट सकते हैं।

अपने अनुसार एक्सेस लेवल देने के बाद आपको update access पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके द्वारा किए गए बदलाव पेज पर लागूं हो जाएंगे।

तो ये थी अपने न्यूज़ पोर्टल के लिए एक फेसबुक पेज बनाने कि जानकारी। न्यूज़ पोर्टल से सम्बंधित सोशल मीडिया के बारे में हम आगे आने वाले ब्लॉग में बताएंगे। न्यूज़ पोर्टल कि तमाम जानकारियों के लिए बने रहिए 7k Network के साथ। 

और अगर आप एक ऐसे पत्रकार हैं जो न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सही कंपनी कि तलाश कर रहे हैं तो बता दें कि 7k Network न्यूज़ पोर्टल डेवलपमेंट कि सर्विस में देश भर में सबसे अव्वल दर्जे कि सर्विस देता है। जिसका आप भी लाभ उठाकर डिजिटल पत्रकारिता में अपने बेहतरीन करियर कि शुरुआत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमें सम्पर्क करें।  

मुफ्त परामर्श प्राप्त करें!

ऑनलाइन समाचार से संबंधित अपने प्रश्नों के समाधान के लिए इस फॉर्म को भरें